
साहेबगंज। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में झारखंड एथलेटिक्स संघ,रांची के द्वारा आगामी 22 से 24 सितम्बर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम,मोराबादी,रांची आयोजित हो रही तीन दिवसीय 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने दूसरे दिन तक चमकदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 02 स्वर्ण,01 रजत एवं 02 कांस्य पदक समेत कुल 05 पदक जीता।
ज्ञातब्य हो इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों पश्चिम बंगाल,उड़ीसा,बिहार,असम, मिजोरम,सिक्किम,मणिपुर नागालैंड,,मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत मेजबान झारखंड की टीम भाग ले रही है। जिसमें कुल 621 एथलीट भाग लें रहे हैं।प्रतियोगिता के दूसरे दिन तक दिन झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के एथलीटों ने खेल विभाग के कोच योगेश यादव, अशोक साहनी के नेतृत्व में कुल 02 स्वर्ण 01 रजत पदक एवं 02 कांस्य पदक समेत कुल 05 पदक जीत जिले का नाम रौशन किया।
स्वर्ण पदक
विवेक यादव - (साहेबगंज) - बालक अंडर 18 वर्ष - जेवलिन थ्रो
नीरज यादव (साहेबगंज) - बालक अंडर 20 वर्ष - जेवलिन थ्रो
रजत पदक
संतोष मुर्मू - बालक अंडर 14- किड्स जैवलिन -52.
(आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज )
कांस्य पदक
हुस्न आरा प्रवीण (साहेबगंज) - बालिका अंडर 20 वर्ष - लंबी कूद
एमानुएल किस्कू - (आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र साहेबगंज) बालक अंडर 16 वर्ष - 80 मीटर हर्डल्स
इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष समेत जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

साहेबगंज। खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय ,झारखंड, रांची के निदेश के आलोक में राज्य में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रशिक्षण केंद्रों एवं जे एस एस पी एस खेल प्रशिक्षण केंद्र के रिक्त स्थानों के लिए 18-19 सितंबर को सिद्धो कान्हु स्टेडियम ,साहेबगंज में प्रातः 10:00 बजे से खेल प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय साहेबगंज द्वारा किया जाएगा।
आवासीय प्रशिक्षण केंद्र एवं जे.एस एस.पी.एस प्रशिक्षण केंद्र के लिए (10-14 वर्ष आयु)1अप्रैल 2012 से 1अप्रैल 2016 आयु वर्ष के बीच जन्मे खिलाड़ीयों के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल , बैडमिंटन (बालक एवं बालिका), कुश्ती (बालक), कबड्डी (बालक) के लिए तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रशिक्षण केंद्र (16-22 वर्ष आयु )1अप्रैल 2004 से 1अप्रैल 2010 आयु वर्ष के बीच जन्मे खिलाड़ीयों के लिए फुटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती (बालक एवं बालिका) प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए चयन किया जाएगा।जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी 24-25 को राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता रांची में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विद्यालय बोनाफाइड प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा।विशेष जानकारी के लिए जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी 84093 93082 से संपर्क किया जा सकता है।

रांची। खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय,रांची झारखंड सरकार द्वारा 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी,रांची में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव (एथलेटिक्स ) में जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के ट्रेनी एथलीट प्रशिक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में बालक ऊंची कूद में जमादार केरई ने 1.75 मीटर के साथ रजत पदक एवं संतोष मुर्मू लंबी कूद में 6.23 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता ।
वही ट्रिपल जंप में चंदन रजवार चौथे स्थान, परमा हांसदा 200 मीटर में छठे स्थान पर रहे।
इस उपलब्धि पर जिले के खिलाड़ियों को उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला खेल पदाधिकारी पवन कुमार, जिला ओलंपिक संघ के राजेश कुमार, माधव चंद्र घोष समेत जिले वासियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

साहेबगंज। खेलो झारखंड 2025 26 के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त महोदय हेमंत सती , उप विकास आयुक्त सतीश चंद्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा,कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी पवन कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक हर्ष कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी साहेबगंज बासुकीनाथ टुडू ने दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया।
तत्पश्चात छात्राओं ने सभी विशिष्ट अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया और मसाल जलाकर खेलो झारखंड के प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।
यह कार्यक्रम तीन सितंबर तक चलेगा जिसमें कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है
पहले दिन बैंड प्रतियोगिता, एथलेटिक्स की सभी स्पर्धाएं और टग आफ वार का आयोजन किया गया , दूसरे दिन कबड्डी की प्रतियोगिताएं होनी है।
बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिला को राज्य में भी अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना है।
बैंड प्रतियोगिता का रिजल्ट - प्रथम स्थान सी एम एस ओ ई कस्तुरबा विद्यालय साहेबगंज ,दूसरे स्थान पर पी एम श्री कस्तुरबा विद्यालय बोरियो तथा तीसरे स्थान पर कस्तूरबा विद्यालय उधवा को दिया गया।

बुंडू । शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एक दिवसीय क्रिकेट खेल का आयोजन किया गया जिसमें आठ टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला सुखदेव इलेवन बनाम बुंडू इलेवन के बीच खेला गया जिसमें बुंडू इलेवन की टीम विजय रही। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए सोनाहातू थाना के उप प्रभारी राकेश कुमार, युवा उत्थान क्लब के अध्यक्ष रुप कुमार साहु आजसू प्रखंड अध्यक्ष सुषेण प्रमाणिक, राहे पूर्व उपप्रमुख किरीटी महतो एवं युवा उत्थान क्लब के सम्मानित गणमान्य सदस्य एवं युवा साथियों के द्वारा संयुक्त रूप से विजेता टीम को 9000+ ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 7000+ ट्रॉफी दिया गया। कार्यक्रम मे बुद्धेश्वर कोइरी खगेंद्र लाल यादव लालू कोइरी धीरज कुमार जायसवाल प्रताप मंडल नीतीश जायसवाल लक्ष्मी रवींद्र कोइरी रंजन मंडल राजा भगत रंजीत कोइरी तूनू कुम्हार गुरु मुंडा प्रदीप कोइरी सुखदेव मंडल जगदीश मंडल विकास भंडारी राकेश भगत जेल सिंह महतो फनी महतो भूरू महतो पठान नायक सभी साथी का काफी योगदान रहा।

साहेबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित 25 से 27 जुलाई तक राज्य स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट, बीआईटी मेसरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फुटबॉल ग्राउंड ,रांची में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की संत जॉन बर्चमन्स मध्य विद्यालय, मुंडली, तीन पहाड़, राजमहल की बालक टीम ने जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए सरायकेला, देवघर, रामगढ़ को पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची ,वहीं उसे गुमला से हार का सामना करना पड़ा किंतु तृतीय स्थान के लिए हुए मैच में पुनः दुमका को पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ज्ञातब्य हो इस प्रतियोगिता में कुल 24 जिले की टीम भाग ले रही थी
संत जॉन बर्चमन्स मध्य विद्यालय, मुंडली, तीन पहाड़, राजमहल, साहेबगंज के टीम सदस्य -
साहिल किस्कू, उदय सोरेन, मुंसी मरांडी, सुफल सोरेन, आलोक तिग्गा, ओम प्रकाश बेसरा, सुमित तिर्की, चार्ल्स मुर्मू, कुंजल हेंब्रम, फ्रांसिस मुर्मू, अल्फ़ास टुडू, अविनाश हांसदा
टीम कोच - विकास किस्कू , ऑलिव कुसुम बाड़ा टीम,मैनेजर- सुजीत मल्लिक ।
विजेता खिलाड़ियों को उपायुक्त हेमंत सती , उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ,जे.ओ.ए सदस्य राजेश यादव,कल्याण श्रीवास्तव,संतोष उर्फ टिंकू, कोच योगेश यादव, विद्यालय के प्राचार्य समेत जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों ,प्रशिक्षको एवं टीम मैनेजर को बधाई दी।

साहेबगंज। प्रमंडल स्तरीय 64 वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता खेलने के लिए जिला साहिबगंज की टीम को जिला शिक्षा अधीक्षक- सह- अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार हर्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ज्ञात हो कि कल से संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 17 बालक वर्ग का आयोजन दुमका दुधानी मैदान में किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए आज साहिबगंज की अंडर 17 बालक वर्ग की टीम को पूरे दम खम के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक- सह -अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार हर्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम मैनेजर के रूप में दीपक कुमार सिंह और कमल नयन के नेतृत्व में टीम रवाना हुई,पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए मौके पर एपीओ शबनम तबस्सुम, शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदित्य कुमार आदि मौजूद थे।

सोनाहातू । 13वीं चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन थाना मैदान में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही थीं। इस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन देखने को मिला और अंततः केके ब्रदर्स रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,31,000 रुपये की राशि जीती। वहीं, सुरज ब्रदर्स बंता सिल्ली को 81,000 रुपये के साथ दूसरा पुरस्कार मिला। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 31-31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भाग लिया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मांडू विधायक निर्मल महतो और केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो भी उपस्थित रहे। मैच का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, पूर्व उपाध्यक्ष चितरंजन महतो और जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से सराहे गए, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। आयोजन में फुटबॉल प्रेमियों और स्थानीय समुदाय का जबरदस्त उत्साह देखा गया, जो पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
यह आयोजन न केवल फुटबॉल के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने का अवसर बना, बल्कि क्षेत्रीय खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच भी साबित हुआ।

रांची। झारखंड मलखंब अकादमी ,राँची के तत्वावधान में बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची के प्रांगण में पराक्रम दिवस के अवसर पर मलखंब खेल का प्रदर्शन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि मलखंब खेल के भीष्म पितामह सह विश्व मलखंब गुरू एवं भारत के प्रथम पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री उदय विश्वनाथ देशपांडे सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह, विधालय सचिव सजल बनर्जी, परिषद के पूर्व कल्याण सचिव सुभाष मुखर्जी एवं विधालय के सभी शिक्षक शिक्षिका गण ने संयुक्त रूप से नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पधश्री उदय विश्वनाथ देशपांडे जी को झारखंड मलखंब अकादमी, राँची के निदेशक सह अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, झारखंड प्रदेश के महासचिव डाॅo अजय झा एवं विधालय सचिव सजल बनर्जी ने मिथिला के पाग, अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मुंबई से आये अंतरराष्ट्रीय मलखंब पदक विजेता आकाश कुमार सिंह और सुश्री साक्षी कुमारी को भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
आगन्तुकों का स्वागत बी.एस.पी.वि.के प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर उपाध्याय एवं सीनियर शिक्षक चन्द्र कान्त लाल ने किया ।जबकि कार्यक्रम सह मंच का संचालन झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विधालय की शिक्षिका श्रीमती गीता गोराई ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रजापति, मीना गांगुली,कोनिका पाल ,आरती सिंह, रानी प्रमाणिक, सुष्मा कुमारी, दिव्या रानी गुप्ता, खुशबू कुमारी, वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, शुभम सिंह ,इन्द्रदेव तिवारी ,सुनीता उरांव, मंगरू उरांव एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मलखंब खेल के आकाश कुमार सिंह ने पोल मलखंब एवं साक्षी कुमारी ने रोप मलखंब, पोल मलखंब पर कई आकर्षक कौशल्य का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर झारखंड मलखंब अकादमी के बालक-बालिका ने पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब पर व्यक्तिगत प्रदर्शन किए एवं कई पिरामिड का निर्माण कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उदय विश्वनाथ देशपांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है सिर्फ इस खेल को आगे विकसित करने के लिए झारखंड सरकार के खेल विभाग मलखंब संघ को मदद कर पूरे राज्य में जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए ।
साहेबगंज। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम दिल्ली सरकार द्वारा आगामी 15 से 18 जनवरी तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 योगा प्रतियोगिता में भाग लेने के हेतु कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, राजमहल की छात्रा राजनंदनी कुमारी का चयन झारखंड टीम में किया गया है जो महाराष्ट्र में अपना योग में प्रदर्शन करेंगी ।
ज्ञात हो राजनंदनी कुमारी ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा रांची में संपन्न खेलो झारखंड राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था ।
जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला ओलंपिक संघ के राजेश यादव, कल्याण श्रीवास्तव,माधव चंद्र घोष,संतोष उर्फ टिंकू, कोच योगेश यादव,अशोक साहनी,प्रकाश सिंह बादल, कस्तुरबा राजमहल की वार्डेन मारग्रेट हेंब्रम,खेल शिक्षिका ज्योति पन्ना समेत जिले वासियों ने बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभ कामना दी ।

साहेबगंज। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची, द्वारा आगामी 11 से 14 जनवरी तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में संपन्न 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 14 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड, रांची द्वारा जिले के सिद्धों कान्हु स्टेडियम साहेबगंज में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु संतोष मुर्मू ने लंबी कूद स्पर्धा में 5.94 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
वहीं इमानुएल किस्कू अश्विन नागदुआर ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता। वहीं इमानुएल किस्कू (80 मीटर हर्डल्स) एवं जमादार केरई (ऊंची कूद) में चौथे स्थान पर रहकर प्रशिक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में देश भर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला ओलम्पिक संघ के राजेश यादव, माधव चंद्र घोष, कल्याण श्रीवास्तव, ओम तत्सत,संतोष उर्फ टिंकू, कोच अशोक साहनी, निमाई चौधरी, खेल शिक्षक आदित्य कुमार, बिरेंद्र कुमार, बमबम कुमार,जिला खेल समन्वयक ललित झा , कोच प्रकाश सिंह बादल , जिम ट्रेनर गौरव झा समेत जिले वासियों ने बधाई दी ।

रांची। जेसीआई रांची अपने क्रिकेट प्रेम के लिए जाना जाता है। जेपीएल और आरसीएल लीग मैच पूरे रांची से लोग देखने और खेलने आते है। इसकी शुरुआत करते हुए सोमवार को जेसीआई ओर कंट्री क्रिकेट क्लब (सी.सी.सी.) के बीच जे.एस.सी.ए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के ओवल ग्राउंड में एक फ्रेंडली मैच खेला गया जिसमें सी.सी.सी. ने 2 रनों से जीत दर्ज की। इस रोमांचक मैच में आखरी दो गेंदों में जेसीआई रांची की ओर से राजेश जैन ने दो छक्के मारे लेकिन केवल दो रनों से मैच जीत नहीं पाए।
सीसीसी ने कुल 8 विकेट खो कर 16 ओवर में 155 रन बनाए, वहीं जेसीआई ने 9 विकेट खो कर 16 ओवर में 153 रन बनाए।
बेस्ट बल्लेबाज का खिताब पीयूष सिंह को, बेस्ट गेंदबाज का खिताब अनुपम को और मैन ऑफ मैच का खिताब पीयूष सिंह को दिया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन जेसी राजीव रंजन ने कुशलता से किया।

रांची। शहिद शेख भिखारी एवं शहिद टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस भवन में कार्यक्रम के संजोजक शज़ादा अनवर की अध्यक्षता में किया गया।दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माला अर्पण कर केशव महतो कमलेश विधायक दल नेता प्रदीप यादव ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह एवं अन्य कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व चुटुपालु घाटी स्थित शहीद स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में रांची के आदिल अख्तर एवं गुमला के आफताब आलम लाडले ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें नेताओं ने माला एवं अंग पट्टीका पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड की भूमि शहिद और क्रांतिकारियों की भूमि है। आजादी की लड़ाई में जिस तरह अन्य सुबे के लोगों ने अपना योगदान और कुर्बानियां दी थी उसी तरह हमारे पूर्वजों ने भी कुर्बानी दी थी। शहादत की एक लंबी श्रृंखला झारखंड से है। झारखंड के छात्रों युवाओं को उनके जीवनी से सीख लेनी चाहिए। क्रांति के इतिहास में झारखंड के वीर सपूतों के योगदान से युवा वर्ग को परिचित कराने हेतु उनके जीवनी को झारखंड के पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने की मांग मुख्यमंत्री से मिलकर किया जाएगा। 1857 की क्रांति को धार देने हेतु जिस तरह से शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह ने सबल नेतृत्व किया उससे दिन प्रतिदिन झारखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता आंदोलन मजबूत होता गया।
विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों का सपना आजाद भारत का था। जनता का राज आजाद भारत में होगा इसी आशा से आजादी की लड़ाई में इन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्यौछावर करने वालों के सपनों को हमने साकार किया लेकिन हाल के दिनों में भारत में लोकतंत्र पटरी से बेपटरी हो रहा है।केंद्र की सत्ता में बैठे लोग भारत की एकता,अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रहे हैं।हमें संकल्प लेना होगा कि जैसे इन दो महान विभूतियों ने अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ी हमें दूसरी आजादी की लड़ाई लड़नी होगी। शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि संविधान बचाने की लड़ाई लड़कर ही दी जा सकती है।
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी जिम्मेवारियों के निर्वहन किया है हमें उसे बरकरार रखना है।छोटा नागपुर संथाल परगना के इलाके में अंग्रेज सरकार से संघर्ष का गौरवमई इतिहास है। झारखंड के महान विभूतियों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने हेतु हमारी सरकार लगातार प्रयास करती है, योजनाओं, संस्थानो का नामकरण उनके नाम पर किया जा रहा है। पाठ्यक्रम में जीवन वृत्त शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। आज जिस आजादी की हवा में हम सांस ले रहे हैं उसके लिए लगभग 200 साल पहले इन क्रांतिकारीयों ने अपनी जान दी थी, हमारी जवाबदेही है कि उनके योगदान को याद रखें।
कार्यक्रम के आयोजन के लिए गठित समिति के संयोजक शहजादा अनवर ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए सभी धर्म के लोगों ने बलिदान दिया। आज देश में प्रायोजित तरीके से धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। इस देश में केंद्रीय सत्ता की ऐसी हनक चल रही है कि लोगों को इंसाफ और न्याय के लिए सड़कों पर आना पड़ रहा है। न्यायपालिका को संवाददाता सम्मेलन करना पड़ रहा है। संवैधानिक प्रमुख लोग आर एस एस के प्रचारक के रूप में राज्यों में जाकर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने में लगे हैं।
कार्यक्रम में रविंद्र सिंह,जयशंकर पाठक,राकेश सिन्हा,सतीश पॉल मुजिनी, किशोर शाहदेव,सोनाल शांति, रियाज अंसारी आलोक कुमार दूबे, नेलीनाथन,अभिलाष साहू,जगदीश साहू,राजन वर्मा, राकेश किरण महतो ,डॉ राजेश गुप्ता, विनय सिंन्हा दीपू, गजेंद्र सिंह,अमूल्य नीरज खलको, पप्पू अजहर के के गिरी,हुसैन ख़ान,खुर्शीद हसन रूमी, आबेदुल्लाह हक अंसारी सुरेंद्र सिंह, मो सलीम, अख़्तर अली, राजराजेंद्र प्रताप देव गुलाम सरवर नरेंद्र लाल गोपी, टिंकू वर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, मनोज सहाय पिंकू, समुद्र गुप्ता ऐनुल हक, कलाम आजाद मो सफ़र परवेज अली सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

साहेबगंज। झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ एवं पूर्वी सिंहभूम एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में 31 दिसंबर को जमशेदपुर में संपन्न 16वीं झारखंड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जिले के राजमहल निवासी सुजीत सरकार पुरुष क्रॉस कंट्री दौड़ 10 किलो मीटर में चौथे स्थान पर रहे ।
इसके साथ ही सुजीत सरकार का चयन झारखंड क्रॉस कंट्री दौड़ पुरुष वर्ग की टीम में किया गया । जो आगामी 12 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में आयोजित 59वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला खेल पदाधिकारी श्री पंकज कुमार झा, जिलाओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव माधवचंद्र घोष, उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, अधिवक्ता ओम तत्सत कोषाध्यक्ष संतोष उर्फ टिंकू , खेल विभाग के प्रशिक्षक योगेश यादव,अशोक साहनी, प्रकाश सिंह बादल, एथलेटिक्स संघ के निमाई चौधरी,गौरव झा समेत जिले वासियों ने बधाई दी।

साहेबगंज। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम उड़ीसा सरकार द्वारा आगामी 07 से 11 दिसंबर तक भुनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के अंडर 14 आयु वर्ग में संतोष मुर्मू - (ट्रायथलन ग्रुप ए.) में कुल 2094 अंक पाकर देश भर में सातवें स्थान पर रहे। प्रशिक्षक योगेश यादव ने बताया कि गोपलाडीह, बरहेट के रहने वाले संतोष मुर्मू 02 वर्ष पूर्व आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज में नामांकित हुए थे प्रतिभा के धनी संतोष मुर्मू ने अपने पहले बड़े प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, असम, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड समेत अन्य राज्यों के प्रतिभागियों को पछाड़ सातवां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का छाप छोड़ जिला एवं राज्य का नाम रौशन किया है। पुनः 09 दिसंबर को किड्स जेवलिन थ्रो में भाग लेंगे।
उपायुक्त श्री हेमंत सती ,जिला खेल पदाधिकारी श्री पंकज कुमार झा,जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव माधवचंद्र घोष, उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, अधिवक्ता ओम तत्सत कोषाध्यक्ष संतोष उर्फ टिंकू डे बोर्डिंग प्रशिक्षक अशोक साहनी, प्रकाश सिंह बादल,जीम ट्रेनर गौरव झा समेत जिले वासियों ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए दी शुभकामना।

साहेबगंज। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम उड़ीसा सरकार द्वारा आगामी 07 से 11 दिसंबर तक भुनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु अंडर 14 आयु वर्ग में संतोष मुर्मू - (ट्रायथलन ग्रुप ए.) ,अंडर 20 वर्ष - नीरज यादव (जेवलिन थ्रो) , प्रशिक्षक योगेश यादव के साथ आज भुनेश्वर पहुंचे । कल से आयोजित प्रतियोगिता में पदक के लिए लगाएंगे जोर।
उपायुक्त हेमंत सती ,जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा,जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव माधवचंद्र घोष, उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, अधिवक्ता ओम तत्सत कोषाध्यक्ष संतोष उर्फ टिंकू डे बोर्डिंग प्रशिक्षक अशोक साहनी, प्रकाश सिंह बादल,जीम ट्रेनर गौरव झा समेत जिले वासियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए दी शुभकामना।
साहेबगंज। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 26 से 30 नवम्बर को लखनऊ में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु लालजी यादव- 5000 मीटर वॉक,परमा हांसदा- 200 मीटर (+2 उच्च विद्यालय, राजस्थान), अली- शॉटपुट थ्रो (+2 सी. एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सकरीगली का चयन झारखंड टीम में किया गया है। राज्य टीम के साथ तीनों एथलीट विशेष कैंप एवम लखनऊ जाने के लिए रांची रवाना हुए ।
ज्ञात हो परमा हांसदा एवम लालजी यादव खेलकूद एवम युवा कार्य निदेशालय, झारखंड , रांची द्वारा सिदो कान्हु स्टेडियम,साहेबगंज में संचालित बालक आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु हैं एवम अली, डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, सकरीगली के प्रशिक्षु हैं इन्होंने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा 16 से 19 अक्टूबर तक रांची में संपन्न खेलो झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के लिए पदक जीता था। उपायुक्त हेमंत सती ,जिला खेल पदाधिकारी श्री पंकज कुमार झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक योगेश यादव, डे बोर्डिंग प्रशिक्षक अशोक साहनी, जीम ट्रेनर गौरव झा समेत जिले वासियों ने बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभ कामना दी ।

दुमका। 26 नवंबर को एसकेएमयू विश्वविद्यालय अंतर्गत एसपी कॉलेज दुमका में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसमें बीएसके कॉलेज बरहरवा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बी° एस° के° महाविद्यालय बरहरवा बनाम एस अर टी महाविद्यालय धमरी गोड्डा के साथ रोमांचक मैच हुआ। जिसमें निर्धारित 12 ओवर में बी° एस° के° महाविद्यालय बरहरवा ने 105 रन की पीछा करते हुए 86 रनों की जोरदार पारी खेली एवं उपविजेता हुई। इस बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय ऑर्गेनाइज टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया एवं सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बी° एस° के° महाविद्यालय बरहरवा के प्राचार्य डॉक्टर बसंत कुमार गुप्ता द्वारा सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया एवं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

साहेबगंज। विधान सभा आम चुनाव 2024 के तहत स्वीप कोषांग जिला प्रशासन,साहेबगंज द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर 09 एवं 10 नवंबर (दो दिवसीय) जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात मतदाता शपथ ग्रहण एवम पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया ।
उपायुक्त हेमंत सती ने चांद भैरव इंडोर स्टेडियम, साहेबगंज में खिलाड़ियों , दर्शकों को जिले में 20 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की तथा मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ ग्रहण कराया एवम् विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर स्वीप कोषांग की चित्रा यादव, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा,जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष,नवीन कुमार,आदित्य खेल प्रशिक्षक योगेश यादव, गौरव झा, समेत अन्य स्वीप कोषांग के कई कर्मी उपस्थित थे।






































.jpg)









































