FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
हथियार के बल पर घर में घुसे और की डकैती तीन गिरफ्तार
January 14, 2025 | 288 Views
हथियार के बल पर घर में घुसे और की डकैती तीन गिरफ्तार

गिरिडीह। जिले बिरनी थाना अन्तर्गत बिराजपुर स्थित सुरेश मोदी के मकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। वादी सुरेश मोदी के फर्दबयान के आधार बिरनी *थाना कांड सं०-04/2025 दिनांक-03.01.2025 धारा 310 (2) BNS के तहत अज्ञात 08 व्यक्तियों के विरूद्ध कांड* दर्ज किया गया। उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर सरिया के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक सरिया अंचल, थाना प्रभारी बिरनी, थाना प्रभारी सरिया, थाना प्रभारी बगोदर, ओपी० प्रभारी भरकट्टा, पु०अ०नि० देवानन्द कुमार एवं तकनीकि शाखा के टीम शामिल थे। तकनीकि साक्ष्य, गुप्त सूचना एवं वैज्ञानिक / मानवीय साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल अपराधियों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया गया। छापामारी के कम में दिनांक 13.01.2024 को तोपचांची थाना, जिला-धनबाद अन्तर्गत ग्राम मतारी फुटबाल मैदान में छापामारी किया गया। 
जिसमें 01. मो० मोहतमीम 02. गुलजार अंसारी 03. हातिम एवं 04. करण दास उर्फ दास बाबू को पकडा गया। कडाई से पुछताछ करने पर उक्त चारों लोगो ने इस घटना में अपना संलिप्ता स्वीकार किया। ततपश्चात उक्त चारों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये अभियुक्तों के बतायेनुसार इस घटना को कुल 13 व्यक्तियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिये है। इन्होनें बताये कि घटना की तिथि से पूर्व वादी के मकान को इन लोगो के द्वारा रात्री में रेकी किया गया था। तथा घटना की रात्री समय करीब 08:30 बजे सभी अपराधी घटनास्थल से करीब 1.5 कि०मी० पश्चिम दिशा में स्थित जंगल में पूरी योजना को तैयार कर रात्री करीब 01:00 बजे वादी के घर पर पहुँचे तथा चारों तरफ देखरेख के लिये एवं पुलिस की गतिविधि की निगरानी हेतु अपने दो व्यक्तियों को लगाकर घर के पीछे बाड़ी की तरफ से तथा बाड़ी में रखे बॉस का सिढ़ी का प्रयोग करते हुये लॉन में गये तथा लॉन के द्रवाजा को खोलकर सिढ़ी से निचे उतरे और घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जिसका कमरा खुला हुआ था को हथियार का भय दिखाकर घर के अन्य सदस्यों के बारे में पूछकर उपर पहली तल्ला पर लाकर उन्हीं से कमरा में सोये उनके बेटो का द्रवाजा खुलवाकर सभी को हथियार के बल पर पीछे हाथ बांध कर तथा घर की महिला एवं बच्चों को डराकर घर के अलमारी में रखे आभूषण एवं पैसा तथा घर में स्थित किराना दुकान के गल्ला में रखे पैसे को लेकर चले गये और धमकी भी दिया कि इसकी सूचना पुलिस को नहीं देगें। चारों अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयोग किये गये 02 मोटरसाईकिल 05 मोबाईल फोन, 01 चाकु एवं पैसा को बरामद किया गया। शेष बचे अपराधियों के विरूद्व छापामारी की जा रही है।

जप्त/बरामद समानो का विवरणः-

1. एक सफेद रंग का बिना नम्बर का अपाची मोटरसाईकिल ।

2. एक टीवीएस रेडर JH-10CX-8434 |

3. कांड में लुटे गये पैसा में से 55,000/- रूपये।

4. पाँच मोबाईल फोन जिसमें 03 एंडरोईड मोबाईल फोन एवं 02 कीपेड मोबाईल फोन।

5. एक चाकू ।

*गिरफ़्तार आरोपियों का नाम पताः*-

1. मो0 मोहतमीम उम्र 25 वर्ष पिता मो० इसराईल सा० मतारी,2. करण दास उर्फ दास बाबु पिता स्व० परन दास सा० मतारी

3. मो० गुलजार अंसारी उम्र 35 वर्ष पिता निजाम अंसारी सा० श्यामडीह तीनों थाना-तोपचांची जिला-धनबाद।

4. मो0 हातिम उम्र 34 वर्ष पिता खातीर अंसारी सा० श्यामडीह थाना कतरास जिला धनबाद ।

*आपराधिक इतिहासः-*

1. मो० मोहतमीम (1. कतरास थाना कांड सं0-126/2021 घारा-414/34 भा०द०वि० एवं 30 (ii) Coal खान अधिनियम)

2. मो० गुलजार अंसारीः- (01. निमियॉघाट थाना कांड सं0-77/2018 दिनांक-25.07.2018

धारा-395/412/394 भा०द०वि० 02. कतरास थाना कांड सं0-149/2023 दिनांक-16.04.2023 धारा-395 भा०द०वि० 03. जोडापोखर थाना कांड सं0-193/2023 धारा-379/411/34 भा०द०वि० 04. कतरास थाना कांड सं0-253/2021 दिनांक-28.05.2021 धारा-420/290/34 भा०द०वि० एवं 11 बंगाल जुआ

अधिनियम 05. पुरुलिया (प०बं०) थाना कांड सं0-191/2024 दिनांक 09.05.2024 धारा-395/397/412 भा०द०वि० एवं 25/35 आर्म्स एक्ट)

3. मो0 हातिमः- (01. नरेन्द्रपुर (प0बं0) थाना कांड सं0-229/2023 दिनांक 09.03.2023 धारा-3/4 डब्ल्यूबीजी एवं amp पीसी एक्ट 02. सरिया थाना कांड सं0-381/2014 धारा-395 भा0द0वि0)

*छापामारी दलः*-

1. श्री धन्जय राम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर - सरिया ।

2. श्री ज्ञानरंजन पुलिस निरीक्षक सरिया अंचल।

3. पु०अ०नि० आकाश भारद्वाज थाना प्रभारी बिरनी थाना ।

4. पु०अ०नि० आलोक कुमार थाना प्रभारी सरिया थाना ।

5. पु०अ०नि० प्रकाश रंजन ओ०पी० प्रभारी भरकट्टा ।

6. पु०अ०नि० देवानन्द कुमार बिरनी थाना।

7. पु०अ०नि० लालचन्द महतो बिरनी थाना ।

8. तकनीकि शाखा के टीम पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गिरिडीह ।

9. बिरनी थाना एवं सरिया थाना रिजर्व गार्ड ।
 


January 14, 2025 | 289 Views
January 14, 2025 | 289 Views
January 14, 2025 | 289 Views
January 14, 2025 | 289 Views
January 14, 2025 | 289 Views
January 14, 2025 | 289 Views
January 14, 2025 | 289 Views
January 14, 2025 | 289 Views
January 14, 2025 | 289 Views
January 14, 2025 | 289 Views