FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
डीजे बंद कराने को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या
March 5, 2026 | 182 Views
डीजे बंद कराने को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या

गिरिडीह: शहर के हुट्टी बाजार इलाके में देर रात डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान चाकू से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान अजय दास के रूप में हुई है। वहीं घायलों में उसका भाई प्रवीण दास, प्रेम दास और राजेश दास शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, इलाके में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी को बंद कराने के लिए अजय दास मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर उसका भाई प्रवीण दास भी वहां पहुंच गया।

प्रवीण दास ने बताया कि मौके पर रवि और उसके बेटे रूबी व रोनी पहले से ही चाकू, भुजाली और अस्तुरा जैसे हथियार लेकर खड़े थे। अचानक तीनों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान अजय दास के सीने पर चाकू से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रतन सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इधर, घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेता दिनेश यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

 


March 5, 2026 | 183 Views
March 5, 2026 | 183 Views
March 5, 2026 | 183 Views
March 5, 2026 | 183 Views
March 5, 2026 | 183 Views
March 5, 2026 | 183 Views
March 5, 2026 | 183 Views
March 5, 2026 | 183 Views
March 5, 2026 | 183 Views