FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
जमीन विवाद में भतीजी ने ही की अपनी फुआ की हत्या
March 11, 2026 | 150 Views
जमीन विवाद में भतीजी ने ही की  अपनी फुआ की हत्या

बोरियो (साहेबगंज): बोरियो थाना क्षेत्र के बाँझी संथाली गांव में जमीन विवाद और अंधविश्वास को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भतीजी ने ही अपनी फुआ की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार संझली हॉसदा (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय लोंगरा हॉसदा, किसी काम से अपनी भतीजी तारा हॉसदा (20 वर्ष) के घर पहुंची थी। बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से ही जमीन विवाद और अंधविश्वास को लेकर तनाव चल रहा था। इसी दौरान संझली हॉसदा का तारा हॉसदा की मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर संझली हॉसदा और तारा हॉसदा की मां के बीच मारपीट शुरू हो गई। मां को बचाने के क्रम में तारा हॉसदा ने गुस्से में आकर अपनी ही फुआ पर हमला कर दिया। इस हमले में संझली हॉसदा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी तारा हॉसदा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


March 11, 2026 | 151 Views
March 11, 2026 | 151 Views
March 11, 2026 | 151 Views
March 11, 2026 | 151 Views
March 11, 2026 | 151 Views
March 11, 2026 | 151 Views
March 11, 2026 | 151 Views
March 11, 2026 | 151 Views
March 11, 2026 | 151 Views