FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
2000 रु बकाया को लेकर एक मित्र ने दूसरे मित्र की हत्या की अभियुक्त गिरफ्तार
January 29, 2026 | 248 Views
2000 रु बकाया को लेकर एक मित्र ने दूसरे मित्र की हत्या की अभियुक्त गिरफ्तार

रांची। जिले के रातु थाना अंतर्गत 23 जनवरी 2026 को संध्या/रात्रि के समय रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोली सिमलिया स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के निकट पीसीसी सड़क पर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान डेविड कुजूर, पिता – अल्बर्ट कुजूर, ग्राम – नागानगर, थाना – इटकी, जिला – गुमला के रूप में हुई है। मृतक नयाटोली सिमलिया में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य करता था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, रांची के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय, रांची के पर्यवेक्षण में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति अजय लिंडा को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में अजय लिंडा, उम्र 32 वर्ष, पिता – फागू लिंडा, ग्राम – नयाटोली सिमलिया, थाना – रातू, जिला – रांची ने अपना अपराध स्वीकार किया।

अजय लिंडा ने बताया कि डेविड कुजूर से उसकी मित्रता हो गई थी और दोनों साथ रहते, खाते-पीते थे। डेविड ने उससे 2000 रुपये उधार लिए थे, जिसे लौटाने में टालमटोल करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट की घटना भी हुई थी। इसका बदला लेने के उद्देश्य से उसने पूर्व नियोजित योजना के तहत दिनांक 23.01.2026 की शाम डेविड को शराब पिलाई और नशे की हालत में उसे सुनसान सड़क पर ले जाकर लकड़ी के पटरे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

अजय लिंडा, उम्र – 32 वर्ष
पिता – फागू लिंडा
पता – ग्राम नयाटोली सिमलिया,थाना – रातू, जिला – रांची

जब्त सामानों का विवरण

  1. करीब तीन फीट लंबा लकड़ी का पटरा
  2. घटना के समय पहना गया हाफ पैंट एवं टी-शर्ट

छापामारी दल का विवरण

  1.  अरविंद कुमार – पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), द्वितीय, रांची
  2. श्री राम नारायण सिंह – पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, रातू
  3. संतोष यादव – पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना
  4. अनुरंजन कुमार – पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना
  5. छोटू कुमार – पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना
  6. महेश प्रसाद कुशवाहा – पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना
  7. विनीत कुमार – पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना
  8. हवलदार चंद्रिका प्रसाद, आरक्षी ललित उरांव, आरक्षी बलकू महतो, आरक्षी उमेश महली, चालक आरक्षी अमित दास

 


January 29, 2026 | 249 Views
January 29, 2026 | 249 Views
January 29, 2026 | 249 Views
January 29, 2026 | 249 Views
January 29, 2026 | 249 Views
January 29, 2026 | 249 Views
January 29, 2026 | 249 Views
January 29, 2026 | 249 Views
January 29, 2026 | 249 Views
January 29, 2026 | 249 Views